छखाना में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

By: Aug 24th, 2019 12:19 am

आनी। आनी के साथ लगते करसोग क्षेत्र की पंचायत ग्वालपुर के गांव छखाना में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी, रबैंश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय अधिठात्री देवी ,छखाना दुर्गा अपने दिव्य रथ में बिराजकर लोगों के दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर शोभायमान हुई। उनके साथ भगवान श्रीकृष्ण भी बिराजे । पर्व पर भिन्न भिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने अपनी पारंपरिक भेशभूषा में भाग लिया और माता तथा भगवान कृष्ण को सेब, अखरोट , खीरा व पुष्प आदि अर्पित कर प्रार्थना की और परिवार की सुखसमृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ब्राह्मणों द्वारा कथा सुनाई गई और कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजन भी गाए। जबकि महिलाओं ने भी प्राचीन मंगल गीत गाकर संस्कृति का निर्वहन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App