जल्द हो क्लस्टर विवि का निर्माण, नहीं तो आंदोलन

By: Aug 21st, 2019 12:12 am

कुल्लू -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू द्वारा  मंगलवार को  ढालपुर में  प्रेस वार्ता की गई। जिला संयोजक रूप सिंह जी ने 16 से 18 अगस्त 2019 को चामुंडा में आयोजित हुई अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रांत कार्यकारिणी बैठक और बैठक में तय हुए आगामी अभियान एवं आंदोलनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका ठाकुर व कुल्लू इकाई सह सचिव राहुल बिष्ट भी मौजूद रहे। जिला संयोजक रूप सिंह  नेे कहा कि  विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगें छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं को दूर कर परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जाएं। क्लस्टर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए आदि मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद् के आंदोलन करेगी। 21 अगस्त  को प्रदेश महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।  23 अगस्त को सभी इकाइयों में मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया जाएगा। 26-27 को 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। 29 को सभी महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों के कुलपतियों का घेराव किया जाएगा। चार सितंबर को सभी इकाइयों में रैलियां निकाली जाएंगी। 7 सितंबर को प्रदेश में पूर्ण शिक्षा बंद की जाएगी। 10-11 सितंबर को जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App