जश्न-ए-आजादी में शान से लहराया तिरंगा

By: Aug 17th, 2019 12:05 am

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवाजे पुलिस कर्मचारी

चंडीगढ़ – 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाली 21 मशहूर शख्सियतों को राज्य पुरस्कार के साथ सम्मानित करने के अलावा नौ पुलिस अधिकारियों को उनकी विशेष सेवाओं के चलते मुख्यमंत्री पुलिस मेडल प्रदान किया। इन स्टेट अवार्डियों में सामाजिक तौर पर सक्रिय हस्तियां, कलाकार, साहित्यकार,पर्यावरण प्रेमी और सरकारी कर्मचारियों के अलावा एक कैंसर स्पेशलिस्ट भी शामिल है, जिन्होंने बड़े सार्वजनिक हितों में अपने अपने क्षेत्रों में शानदार योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने स्टेट अवार्डियों को सर्टिफिकेट और नकद इनाम से सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम कैप्टन अमरेंदर सिंह ने कहा कि हमें आजादी के परवानों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के कारण हम अच्छा जीवन जी रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App