जेटली का किया वादा निभाएं

शाहपुरकंडी -देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली आम लोगों की समस्याएं हल करने से भी गुरेज नहीं करते थे, चाहे वह कितने भी व्यस्त क्यों न हों। ऐसा ही उदाहरण उन्होंने शाहपुरकंडी में दिया था। हालांकि वह अपना वादा नहीं निभा पाए। बता दें कि क्षेत्र में वह पिछले लोकसभा चुनावों की रैली के दौरान आए थे। इस दौरान उनसे एक कंपनी द्वारा ठगी के शिकार लोग मिले। व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनको हल करने की आश्वासन दिया। हालांकि वह इसके बीमार हो गए थे और कामकाज से दूर रहे। वहीं, कंपनी के पीडि़तों को भी अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उनके निधन पर उनसे मिले लोग बेहद दुखी दिखे। साथ ही उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि अरुण जेटली द्वारा किए गए उन्हें न्याय दिलाने के वादे को निभाया जाए।