ज्ञानलोक

By: Aug 22nd, 2019 12:06 am
  1. भारत में राष्ट्रिय आय की गणना के लिए सर्वमान्य प्रमाणित संस्था है ?

(क) नीति आयोग

(ख) राष्ट्रिय विकास परिषद

(ग) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. तीसा की भयानक आर्थिक मंदी से उबारने के लिए किसने सुझाव दिया था ?

(क) प्रो. केन्स

(ख) माल्थस

(ग) अमर्त्य सेन

(घ) दादा भाई नौरोजी

  1. उत्पादन एवं आय गणना विधि आर्थिक दृष्टिकोण से है ?

(क)  सहज

(ख) वैज्ञानिक

(ग) व्यवहारिक

(घ) उपयुक्त तीनों

  1. गरीबी के कुचक्त्र को किसने परिभाषित किया है?

(क) रैगनर नर्क्स

(ख) प्रो. फिशर

(ग) प्रो. केन्स

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. अर्थशास्त्र किनकी रचना थी ?

(क)  चंद्रगुप्त

(ख) मौर्य सिकंदर

(ग) चाणक्य

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1 ग 2 क 3 घ 4 क 5 ग

पुलिस की पाठशाला में 200 छात्र

गुजरात ट्रैफिक पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की पहल डेढ़ साल पहले की थी। इसे पुलिस की पाठशाला नाम दिया गया था। इसके अब अहमदाबाद में तीन सेंटर हैं। इनमें 200 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। हालांकि, इनका नामांकन स्कूलों में रहता है। पुलिस की पाठशाला में सिर्फ मुफ्त शिक्षा ही नहीं दी जा रही, बल्कि उनके लिए मुफ्त में भोजन का भी प्रबंध कर रही है। इस बारे में अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के एसीपी अंकित पटेल ने बताया, फुटपाथ पर रहने वाले बच्चे अक्सर अपराधों में संलिप्त रहते हैं। बच्चे क्राइम से न जुड़े इसलिए उन्हें शिक्षा से जोड़ा है। इससे उनकी जिंदगी में सुधार आएगा। पुलिस की पाठशाला के तीनों सेंटर पर आने वाले बच्चों का नामांकन स्कूलों में भी कराया जाता है। सेंटर्स पर बच्चे बेसिक एजुकेशन हासिल करते हैं।

नई नियुक्ति: आठ विश्वविद्यालयों को मिले कुलपति

राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा में रतन लाल गोदारा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अभिमन्यु कुमार और रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में डा. अनुला मौर्य को कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल ने राज्य के पांचो कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में रक्षपाल सिंह, उदयपुर में नरेंद्र सिंह राठौड़, कोटा में दिनेश चंद्र जोशी, जोधपुर में बागड़ा राम चौधरी और जोबनेर में जीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

गूगल लाया गो सर्च ऐप

लाइट वर्जन के साथ हाई स्पीड में देगा सेवाएं

गूगल ने अपने को सर्च इंजन ऐप को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसे खास तौर से लो-ऐंड डिवाइसेज के लिए तैयार किया गया था। गो सर्च ऐप दरअसल गूगल सर्च ऐप का लाइट वर्जन है और केवल सात एमबी का होने के बावजूद बहुत फास्ट है। कुछ देशों में यह ऐप पहले से उपलब्ध था और अब इसे दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर रोलआउट कर दिया गया है। गूगल गो सर्च ऐप को एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और इसके बाद वाले किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एंड्रॉयड डिवाइसेज में इंस्टॉल किया जा सकता है। सर्च रिजल्ट्स देने के अलावा यह ऐप बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए सर्च रिजल्ट्स को याद भी रखता है। 2019 कॉन्फ्रेंस में दिखे डेमो में ऐप में इंटीग्रेट गूगल लेंस भी दिखा था। गूगल लेंस की तरह ही इस ऐप की मदद से टेक्स्ट को कैमरा फ्रेम में रखकर पढ़ा या ट्रांसलेट किया जा सकता है। आप सीधे कैमरा की मदद से सर्च भी कर सकते हैं। ऐप कैमरा में दिखने वाले टेक्स्ट को बोलकर सुना सकता है।

टेक्स्ट बोलकर सुनाता है ऐप

सभी यूजर्स के लिए इस लाइट ऐप के रोलआउट की जानकारी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ब्लॉग शेयर करते हुए दी, जिसमें इस ऐप के बारे में बताया गया है। बता दें, गूगल गो का एक और बेहतरीन फीचर यह है कि इसकी मदद से वेबसाइट्स के टेक्स्ट को स्पीकर पर सुना जा सकता है।

डिश टीवी डी2एच मैजिक स्टिक लांच

डिश टीवी ने डी2एच मैजिक मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक लांच की है। कंपनी का कहना है कि इसका फायदा डी2एच सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। इस डिवाइस को स्ट्रीमिंग सर्विसेज, टीवी शो और ऑरिजनल वेब सीरीज देखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल वाई-फाई नेटवर्क और मोबाइल डेटा से किया जा सकेगा। ये डी2एच सेट-टॉप बॉक्स के साथ काम करेगा। इस स्टिक की मदद से टीवी पर डिजिटल कंटेंट के साथ लाइव टीवी देख पाएंगे। डी2एच मैजिक स्टिक की सर्विस डी2एच सब्सक्राइबर्स के लिए देश के सभी बड़े शहरों में मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App