ज्ञानलोक

By: Aug 24th, 2019 12:06 am
  1. सबसे शक्तिशाली कामकाजी महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में पहला रैंक किसके द्वारा प्राप्त किया गया है?

(क) जिया मोदी

(ख) शिखा शर्मा

(ग) किरण मजूमदार शॉ

(घ) सुनीता रेड्डी

  1. वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2018 में भारत की रैंक कौन सी है?

(क) 55वीं

(ख) 58वीं

(ग) 60 वीं

(घ) 62 वीं

  1. किस देश ने विश्व बैंक के पहले मानव पूंजी सूचकांक में शीर्ष रैंक हासिल की?

(क)  सिंगापुर

(ख) जर्मनी

(ग) आयरलैंड

(घ) फ्रांस

  1. एनजीटी ने किस नदी में अवैध रेत खनन की जांच के लिए एक समिति बनाई है?

(क) कावेरी

(ख) दामोदर

(ग) गंगा

(घ) यमुना

  1. डायरेक्ट टैक्स कोड पर टास्क फोर्स का प्रमुख कौन है, जिसने हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है?

(क)  जी सी श्रीवास्तव

(ख) अखिलेश रंजन

(ग) मानसी केडिया

(घ) गिरीश आहूजा

उत्तर : 1 क 2 ग 3 क 4 घ 5 ख

 

वैज्ञानिकों ने बनाया कृत्रिम मंगल ग्रह

196 फीट की ऊंचाई पर विकसित, तीन दिन रहने का किराया 4.80 लाख

मंगल ग्रह पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए हॉलीडे वेबसाइट ट्रिप एडवाइजर ने वैज्ञानिकों की मदद से कृत्रिम ग्रह तैयार किया गया है। मंगल ग्रह जैसा दिखने वाला आर्टिफिशियल प्लेनेट उत्तरी स्पेन की गुफाओं में तैयार किया गया है। कंपनी ने पर्यटकों को यहां तीन दिन और रातें बिताने का ऑफर दिया है। इसके लिए 4.80 लाख चुकाने होंगे। कृत्रिम मंगल ग्रह धरती से 196 फीट की ऊंचाई पर है और यहां 1.4 किलोमीटर लंबी गुफा है। यहां गुफा में बिलकुल मंगल ग्रह जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। यहां पहुंचने के बाद दुनिया और लोग आपकी पहुंच से दूर हो जाएंगे। इसका पहला ट्रायल हो चुका है। एजेंसी ने इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है। कंपनी का कहना है इस जगह पर आने के लिए पर्यटक को पहले 30 दिन के प्रोग्राम का हिस्सा बनना होगा। इसमें उन्हें तीन हफ्ते की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। पर्यटक को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तीन दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें तीन दिन और रातों का टूर पर जाने की अनुमति मिलेगी।

नई नियुक्ति : डा. रमेश युवा खेल मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य

भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा डा. रमेश इंदौलिया (अध्यक्ष, मलखम फेडरेशन ऑफ इंडिया) को युवा खेलकूद मंत्रालय नई दिल्ली की सलाहाकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। डा. इंदौलिया ने बताया युवा खेल मंत्रालय शास्त्री भवन, नई दिल्ली के द्वारा भारत सरकार की सलाहाकार समिति में सदस्य के रूप में नियुक्ति करते हुए जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि डा. रमेश इंदौलिया ने मलखम फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष रहते हुए कई युवाओं को मलखम जैसे साहसिक खेल के लिए प्रेरित किया तथा होनहार युवाओं के माध्यम से इस खेल को अत्याधिक प्रसिद्धी दिलवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App