ज्यादा उछला पाक तो परमाणु नीति बदलने पर विचार

By: Aug 17th, 2019 12:06 am

पोखरण – जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से लगातार उकसावे वाले बयानों पर भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को इशारों-इशारों में सख्त चेतावनी दी है। राजनाथ ने कहा कि नो फर्स्ट यूज भारत की परमाणु नीति है, लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। गौर हो कि राजनाथ सिंह का बयान पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की उस गीदड़ भभकी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक हद तक ले जाने की बात कही थी। उनका इशारा परमाणु हमले की तरफ ही था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पोखरण पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दर्जा रखता है और हर नागरिक के लिए यह राष्ट्रीय गौरव है। यह गौरव हमें अटलजी की बदौलत मिला है और देशवासी सदैव इसके लिए उनका ऋणी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App