टिंबी बाढ़ पीडि़तों के लिए एबीवीपी ने जुटाई राहत राशि

By: Aug 22nd, 2019 12:19 am

पांवटा साहिब। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांवटा द्वारा टिंबी क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण हुई क्षति के लिए राहत राशि जुटाई गई। छात्रों ने कालेज परिसर और बाजार से पीडि़तों के लिए राशि  एकत्रित की। बुधवार को इकाई अध्यक्ष रिया मेहता, इकाई छात्रा प्रमुख रवीना राणा, उपाध्यक्ष तनु धीमान, तनिष्का शर्मा, रजत सैणी, सन्नी शर्मा, मनप्रीत, रजिया, मनोज, सलीम, शैंकी, अनुज आदि कार्यकर्ता कालेज और बाजार में राशि एकत्रित करने निकले, जिसमें शाम तक कुल राशि 5129 जमा हुई


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App