ड्राफ्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा आज

चंडीगढ़ – पंजाब के निजी कालेजों की ओर से ड्राफ्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए एक शिक्षा सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ में सोमवार को किया गया है। आयोजक निजी कालेजों की संयुक्त कृति समिति (जेएसी) के रविवार को जारी बयान के अनुसार सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री, कुलपति और विभिन्न विश्वविद्यालयों, कालेजों, स्कूलों से 250 से अधिक बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन होटल जे डब्ल्यू मेरियट में होगा।