तरबूज का शौकीन मगरमच्छ

इस दुनिया में बहुत से जानवर ऐसे हैं, जिन्हें देखते ही आप चौकन्ना हो जाते हैं, हाथ-पांव फूलने लगते हैं और आंखों में डर समा जाता है। इन्हीं जानवरों में से एक है मगरमच्छ। लेकिन इंटरनेट पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर आप बोलेंगे वाह! वीडियो में वह तरबूज को अपने पैने और लंबे दांतों से चकनाचूर कर डकार जाता है। फेसबुक पर सेंट ऑगस्टाइन एलिगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क द्वारा शेयर किए गए इस 12 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक विशालकाय मगरमच्छ के मुंह में एक भारी भरकम तरबूज फेंक रहा है। युवक जैसे ही मगरमच्छ के जबड़े में दांतों के बीच तरबूज फेंकता है, पलक छपकते ही मगरमच्छ उस तरबूज को डकार जाता है। इस वायरल वीडियो को फेसबुक पर हजारों पर देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- तरबूज किसे पसंद नहीं? , एक ने लिखा, शानदार वीडियो, एक अन्य ने लिखा, हे भगवान!