‘दिव्य हिमाचल’ के ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़

By: Aug 25th, 2019 12:30 am

कुल्लू -प्रदेश के अग्रणी मीडिया गु्रप ‘दिव्य हिमाचल ’पतलीकूहल में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड फेयर का शुभारंभ  कटराईं पंचायत की प्रधान गुलाबी देवी ने किया। इस दौरान कटराईं पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह फेयर सितंबर तक चलेगा। ट्रेड फेयर में ऊझी घाटी के लोगों को एक छत्त के नीचे सारा सामान खरीदने के लिए मिल रहा है। पंचायत प्रधान गुलाबी देवी ने कहा कि यह ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप का सराहनीय कदम है] जिसमें लोगों को घरेलु उपयोग में लाए जाने वाला सामान एक जगह खरीदने को मिलता है। ट्रेड फेयर के शुभारंभ मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान संजय अंगरूप और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पतलीकूहल में आयोजित  ट्रेड फेयर में काफी सामान रखा है। पहले दिन ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। ट्रेड फेयर के दौरान यहां लगे विभिन्न स्टालों पर लोग विभिन्न चीजों की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंच रहे हैं। लोग पूरा दिनभर यहां लगी दुकानों पर विभिन्न चीजों की खरीद करते रहे। उल्लेखनीय है कि ट्रेड फेयर में जहां लोग फर्नीचर की खरीद कर रहे हैं, तो वहीं महिलाएं रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों की खरीद कर रही हैं।  ट्रेड फेयर में गांव के लोगों को उनके रोजमर्रा की वस्तुएं को साथ सहारनपुर फर्नीचर, गुजराती बेडशीट, पानीपत हैंडलूम की   वस्तुएंए बांबे    ज्वेलरी व बच्चों के मनोरंजन की बहुत सारी ऐसी नई चीजें हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App