दो मुंह वाली मछली

By: Aug 23rd, 2019 12:05 am

न्यूयॉर्क में एक महिला डेबी गेडेस जब मछली पकड़ने नदी में गई, तो उन्हें भी नहीं पता था कि उनके हाथ क्या लगने वाला है। जब उसने अपना कांटा खींचा तो उसमें फंसी मछली को देखकर वह हैरान रह गई। उस वक्त उनके पति भी मौजूद थे। डेबी ने दो मुंह वाली मछली को चैम्प्लेन लेक से पकड़ा, जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। डेबी गेडेस ने कहा, जब हमने शिकार को बोट की तरफ खींचा तो हमें यकीन नहीं हो रहा था कि हमने दो मुंह वाली मछली को पकड़ा है। फिर भी यह मछली स्वस्थ थी। बहुत अद्भुत! डेबी ने बताया कि उन्होंने और पति ने कुछ तस्वीरें लेने के बाद मछली को फिर नदी में छोड़ दिया। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंड से इन तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया है। चैम्प्लेन झील उत्तरी अमरीकी में एक प्राकृतिक फ्रैश वाटर वाली झील है। इसका काफी हिस्सा यूएस-कनाडा सीमा पर है। इस तस्वीर को अब तक साढ़े छह हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। इस फोटो पर हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App