धूमल बोले, सुषमा के रूप में देश ने खोया अहम नेतृत्व

By: Aug 8th, 2019 12:01 am

हमीरपुर – पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अकस्मात निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार कुमार धूमल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने सुषमा स्वराज के रूप में एक महत्त्वपूर्ण नेत्री खो दी है। श्री धूमल ने कहा कि हिमाचल के साथ सुषमा स्वराज का गहरा संबंध था। जब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब सुषमा स्वराज हिमाचल प्रदेश की प्रभारी थीं। उन्होंने बताया कि 1989 में वह पहली बार सांसद बने, तो 1990 में सुषमा स्वराज पहली बार राज्यसभा में चुनकर आई थीं। तब से लेकर प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर खुद को मिली जिम्मेदारी के तहत पार्टी का काम हम करते रहे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ  सिंह जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब पार्टी ने एक कमेटी संगठित की, जिसकी अध्यक्षता सुषमा स्वराज ने ही की थी और उन्हीं की अनुशंसा पर पार्टी में महिलाओं को 33 प्रतिशत पद पदाधिकारियों के रूप में मिलना शुरू हुए थे। भाजपा की केंद्रीय सरकारों में सुषमा स्वराज ने जिस भी मंत्रालय में काम किया वे बहुत ही सफल मंत्री रहीं एवं अन्य लोगों के लिए उदाहरण बन गईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App