नई नियुक्ति : असीत त्रिपाठी ओडिशा के मुख्य सचिव

ओडिश की राज्य सरकार ने आइएएस स्तर पर छोटा सा फेर बदल किया है। इसी के तहत असीत त्रिपाठी को मुख्य सचिव बनाया गया है। आदित्य पाढ़ी को राज्य चुनाव अधिकारी बनाए जाने के बाद राज्य सरकार ने असीत त्रिपाठी को मुख्य सचिव बनाया गया है। 1986 बैच के इस आइएएस अधिकारी असीत त्रिपाठी वर्तमान समय में विकास कमिश्नर हैं और वह सुंदरगड़ जिले का जिलाधीश रह चुके हैं। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य मुख्य चुनाव आयोग के तौर पर नियुक्त होने वाले मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी स्वेच्छाकृत तौर पर मुख्य सचिव पद से अवकाश ले लिया था। वहीं दूसरी तरफ सुरेश महापात्र को विकास कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ सुरेश महापात्र को श्रीमंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रदीप्त महापात्र को कृषि उत्पादन कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति मिली है। उसी तरह किशन कुमार को श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक के तौर पर अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। किशन कुमार वर्तमान समय में वर्क्स डिपार्टमेंट के सचिव हैं। आरबाल क्रिष्णन को सीएमओ सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को 19 अगस्त से कार्यकारी किया जाएगा।