नशे के खिलाफ घोरला की महिलाओं ने बोला हल्ला

By: Aug 13th, 2019 12:15 am

शाणी गांव तक विरोध रैली निकाल दिया नशे से दूर रहने का संदेश

आनी –नशे के जहर ने समाज के बड़े तबके को जहां तबाही के रास्ते पर धकेल दिया है वहीं महिलाएं अब इस मानसिकता के खिलाफ  उतर रही हैं। इसी कड़ी में आनी तहसील की पलेही पंचायत के घोरला गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ  हमला बोला। महिलाओं ने रैली के माध्यम से नशे की मुखालफत की। इस रैली में महिला मंडल घोरला की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। मंडल की सदस्याओं ने घोरला से शाणी गांव तक रैली निकालकर नशे के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी की। रैली के समापन से पहले महिला मंडल की अध्यक्षा स्नेहा मेहता सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि समाज का एक बड़ा तबका विशेष तौर पर युवा नशे की चपेट में आ रहा है, जोकि समाज के लिए खतरे के संकेत हैं। एक बार युवाओं के इस दलदल में फंसने के बाद इससे उबर पाना मुश्किल होता है जोकि परिवार और समाज पर नाकारात्मक प्रभाव डालता है। महिला मंडल ने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें और इसी में ही समाज की भलाई है, साथ ही महिला मंडल ने आगामी समय में इसके खिलाफ और ज्यादा मुखर होने का संकल्प भी दोहराया। रैली में महिला मंडल घोरला की अध्यक्षा स्नेहा मेहता के अलावा उपाध्यक्षा सपना, सचिव नीना, सदस्या स्नेहलता, रीनू, ऊषाए रचना, किरन, राजकुमारी, नूरी देवी, साबू देवी, कांता देवी, सूमा देवी, रमीला, गुड्डी, पार्वती ने भाग लिया, इसके अलावा कुछ बच्चों ने भी रैली में भाग लिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App