नारायणगढ़ में मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं ने पहनाई पगड़ी

By: Aug 19th, 2019 12:02 am

नारायणगढ़ – मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा नारायणगढ़ विधानसभा में पहुंची थी। जहां पर नारायणगढ़ अनाजमंडी के बाहर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और जनता का आर्शीवाद प्राप्त किया। यहां पहुंचने पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैणी, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैणी तथा जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं व आमजन के साथ जन आर्शीवाद यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैणी ने मुख्यमंत्री को पगड़ी, तलवार तथा शक्ति का प्रतीक गद्दा देकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App