नाहन में राजीव सहजल ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 55 विभूतियों को किया सम्मानित

नाहन -प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रमों के तहत राज्य के पांच लाख 35 हजार जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है जबकि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तीन लाख 57 हजार वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने गुरुवार को नाहन चौगान में आयोजित 73वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह के उपलक्ष्य पर एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते दी। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली गई। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसीए स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस निरीक्षक विजय कुमार रघुवंशी ने परेड का नेतृत्व किया। डा. सहजल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर मंे 61 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर व्यय की जा चुकी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 55 विभूतियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. सहजल ने पंचवटी वाटिका की ई-बुक की लांचिंग तथा पंचवटी किताब का विमोचन किया। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परूथी, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्माए एसडीएम विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त रामेश्वर दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, ओपी सैणी, राकेश गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।