नूरपुर में आईपीएच के 23 करोड़ पानी

नूरपुर –आईपीएच विभाग के सर्किल नूरपुर के तहत पड़ते चार मंडलों व तीन सिंचाई परियोजनाओं में इस बार बारिश से 22 करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे विभाग की विभिन्न योजनाएं प्रभावित हुई है। हालांकि विभाग ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं को चला कर पीने के पानी की आपूर्ति व्यवस्था बहाल की है, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। विभागीय जानकारी के मुताबिक ग्रामीण पेयजल योजनाओं में कुल 1044.73 लाख का नुकसान हुआ है, जिसमें डिवीजन नूरपुर में 316.90 लाख, मंडल फतेहपुर में 283.78 लाख, मंडल जवाली में 333.70 लाख व मंडल इंदौरा में 110.35 लाख का नुकसान हुआ। शहरी पेयजल योजना में कुल 150.4 लाख का नुकसान हुआ। इसमें नूरपुर शहर में 119.90 लाख  व जवाली में 30.50 लाख का नुकसान हुआ। एफपीडब्ल्यू में डिवीजन इंदौरा में 133 लाख का नुकसान हुआ। इन चार मंडलों की 23 सिंचाई परियोजनाओं का 474.60 लाख का नुकसान हुआ है, जिसमें मंडल नूरपुर में 76.20 लाख, फतेहपुर में 134.70 लाख,  जवाली में 210.70 लाख व मंडल इंदौरा में 53 लाख का नुकसान हुआ है। शाहनाहर प्रोजेक्ट फतेहपुर में 90.65 लाख, सिद्धाथा मध्यम सिंचाई परियोजना में 51 लाख और फिन्ना सिंह सिंचाई परिजोजना में 336.64 लाख का नुकसान हुआ। इसमें सभी मंडलों व सिंचाई परियोजनाओं की विभिन्न स्कीमों में लगभग 22 करोड़ 81 लाख 37 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस बारे में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सर्किल नूरपुर के अधीक्षण अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि इस बार की बरसात की बारिशों में सर्किल नूरपुर में चार मंडलों की पेयजल व सिंचाई योजनाओं व तीन सिंचाई परियोजनाओं का लगभग 22 करोड़ 81 लाख का नुकसान हुआ है, जिसकी विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।