नौकरी के नाम पर भोरंज के युवक से ठगे चार लाख

By: Aug 10th, 2019 12:01 am

भोरंज – पुलिस थाना भोरंज के तहत शातिरों ने नौकरी का झांसा देकर एक युवक से चार लाख रुपए लूट लिए। शातिरों ने नौकरी का झांसा देकर अवाहदेवी के युवक अपना शिकार बनाया है। धोखाधड़ी का पता चलने के उपरांत युवक ने पुलिस थाना में शिकायत की। उसने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला पुलिस थाना भोरंज में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रविंद्र कुमार गांव हयोड डाकघर अवाहदेवी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व नीलम कुमारी, सपना व रजनीश कुमार ने उसे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। वह उनके झांसे में आ गया। उन्होंने नौकरी दिलवाने की एवज में करीब चार लाख की डिमांड रखी। उसने उन्हें चार लाख की राशि दे दी, लेकिन उन्होंने उसे नौकरी नहीं दिलवाई। अब रविंद्र कुमार ने भोरंज थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App