पहाड़ पर कुदरत का कहर

By: Aug 17th, 2019 12:03 am

राज्य में जन जीवन अस्त-व्यस्त, 442 करोड़ का नुकसान

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपाने लगी है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें, मानसून सीजन के दौरान राज्य में बारिश से अब तक 442 करोड़ 67 लाख का नुकसान हो चुका है।

बारिश से अब तक 23 लोगों की मौत

राज्य में भारी बारिश से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के कारण राज्य में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। वहीं नदी नाले भी उफान पर है। जो जनता को डराने लगी है।

अभी 141 सड़कें  बदं

राज्य में बारिश के कारण 141 सड़कें बंद हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 75 सडकें यातायात के लिए ठप्प पड़ी हुई है। शिमला में 42, कांगडा में 20 और हमीरपुर में 4 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बदं पडी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App