पार्टी से नहीं मिली निष्कासन की सूचना

By: Aug 16th, 2019 12:12 am

मंडी। लोकसभा चुनावों में भाजपा से दूर हुए पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को अभी तक भाजपा से निष्कासन की कोई जानकारी नहीं मिली है। अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से ही पता चला है, लेकिन उन्हें पार्टी की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो वह इस बार विधानसभा में भाजपा से अलग बैठकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे। जो काम रुके पडे़ हैं और लोगों की समस्याएं हैं, उन्हें वह सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता जो चाहेंगे, वही होगा। कांग्रेस में वापस लौटने की बात पर अनिल शर्मा ने कहा कि समर्थक और कार्यकर्ता ही अब अगल कदम तय करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App