पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार

By: Aug 9th, 2019 12:30 am

अभी अस्पताल में ही रहेंगे, कुशलक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम

शिमला— आईजीएमसीमें वीरभद्र सिंह से मुखातिब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। सीएम ने इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कुशलक्षेम पूछा

शिमला  – पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब सुधार है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी पहुंचकर वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। हालांकि अभी उन्हें आईजीएमसी से डिस्चार्ज नहीं किया गया है, लेकिन डॉक्टर्स टीम का कहना है कि  कुछ जरूरी टेस्ट किए गए हैं। रिपोर्ट ठीक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री के खून संबंधित कुछ टेस्ट गुरुवार को लिए गए थे, जिसमें कई ठीक पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सांस की तकलीफ के कारण उन्हें बुधवार को अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर दिया गया था। आईजीएमसी एमएस डा. जनक  का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौर हो कि वीरभद्र सिंह कुछ दिनों से रामपुर में थे और वहीं पर उन्हें सांस की तकलीफ हुई थी। तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें बुधवार सुबह शिमला लाया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि सांस संबंधित कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिसमें अब सुधार देखा जा रहा है। आईजीएमसी प्रशासन ने साफ किया है कि अभी उनकी तबीयत में सुधार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App