प्रदेश की सेवा करने वाले निजाम खान सम्मानित

By: Aug 16th, 2019 12:19 am

शिमला -एक्स सर्विस मैन, सीनियर सिटीजन निजाम खान जिन्होंने सेकेंड वर्ल्ड वार के समय ब्रिटिश नेवी में 8 साल, सन 1944 से 1952 तक कार्य किया, उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन्नर व्हील क्लब ने सम्मानित किया है। निजाम खान ने हिमाचल पुलिस में 1956  से  लेकर 33 साल सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्य किया। जनवरी 1989 में रिटायर होने के बाद प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर के पद पर 2 साल कार्य किया। लगभग 43 साल हिमाचल के लिए उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इन्नर व्हील क्लब शिमला विकासनगर की तीसरी बार अध्यक्षा बनीं आशा सूद और सेक्रेटरी रीतु खन्ना ने फूल माला, शाल तथा टोपी पहना कर निज़ाम खान को सम्मानित किया। यह समारोह माल रोड पर स्थित ख्वाजा बिल्डिंग में आयोजित किया गया। क्लब की सभी सदस्य जूही खलील, सत्या सूद, सपना, नीरू, रेणु, सुशीला, मोनिका, हेमा, दीपिका, कामिनी, पूनम, तरन, कमल, पारुल व कई अन्य इस सम्मान समारोह में शामिल हुुईं। इन्नर व्हील क्लब विकासनगर समाज के लिए बेहतरीन योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। खासकर उन बुजुर्गों को जिनकी सेवाओं को कोई याद नहीं करता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App