प्रदेश में धर्मांतरण के बढ़ रहे मामलोें से विहिप अलर्ट

By: Aug 12th, 2019 12:40 am

शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद का प्रांत स्तरीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को प्रांत अध्यक्ष लेख राज राणा के नेतृत्त्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में बढ रहे धर्मांतरण, लव जिहाद औैर बाहरी राज्यों से मजदूरी की आड़ में आने वाले लोगों के पंजीकरण के संदर्भ में  ज्ञापन सौंपा। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन समस्याओं पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा की मुख्यमंत्री से समक्ष प्रदेश की बेसहारा गउओं के संरक्षण का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा प्रदेश में प्रखंड स्तर तक गौशाला खोलने का विषय रखा जिस पर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री देव कुमार नेगी, प्रांत संगठन मंत्री नीरज, प्रांत सह मंत्री सुनील जस्वाल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख गोविंद ठाकुर, प्रांत समन्वय प्रमुख  शमशेर ठाकुर, प्रांत सयोंजक बजरंग दल अधिवक्ता तुषार डोगरा उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App