प्राउड ऑफ  नेशन ने रोपी हरियाली

By: Aug 12th, 2019 12:20 am

मनाली-प्राउड ऑफ  नेशन हिमाचल एनजीओ के सदस्यों ने वन विभाग के साथ मिलकर 18 मील में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला मंे विभाग द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाएं भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। इस फेहरिस्त में प्राउड ऑफ  नेशन हिमाचल एनजीओ के सदस्यों ने मनाली के समीप 18 मील में पौधारोपण किया। एनजीओ के प्रदेशाध्यक्ष विक्की बाबा ने बताया कि वन विभाग के सहयोग से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को भी संस्था ने अपने साथ इस दौरान जोड़ा और विभाग के उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि इस दौेरान विभाग के डीएफओ कुल्लू नीरज चड्डा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एनजीओ की तरफ से मनाली महिला विंग अध्यक्ष कमलेश राणा, नीलम ठाकुर, स्टूडेंट अध्यक्ष नीरजा ने भी पौधारोपण किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App