बाढ़ पीडि़ताें को दी राहत राशि

By: Aug 22nd, 2019 12:19 am

ऊना -पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते हिमाचल से भी लोगों द्वारा बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता के लिए हाथ बढाएं हैं। लगातार बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के रोपड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से घिरे लोगों के लिए ऊना जिला से राहत सामग्री भेजी जा रही है। जिला के पंजाब से स्टे सनोली, पूना, बिनेवाल, मजारा, मलुकपुर, अजोली, संतोषगढ़ सहित अन्य गांवों द्वारा आनंदपुर साहिब, नूरपुर बेदी के विभिन्न गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई। गुरु नानक मिशन संस्था के प्रवक्ता भाई अमरीक सिंह सनोली के नेतृत्व में कलगीधर सेवक जत्था, शहीद भगत सिंह क्लब सनोली सहत विभिन्न  संगठनों द्वारा इस मुसीबत की घड़ी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। गुरु नानक मिशन संस्था के प्रवक्ता भाई अमरीक सिंह ने बताया की रोपड़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से घिरे लोगों के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। उन्होंने बताया की आनंदपुर साहिब के शाहपुर वेला, गजपुर वेला, चंदपुर वेला, हरीपुर वेला आदि गांव में लंगर की सेवा की गई है और अभी तक दो बड़े ट्रक व पांच ट्रॉली चारा पशुओं के लिए व लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App