बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सौ करोड़ रुपए

By: Aug 20th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए सौ करोड़ रुपए तथा पानी घटते ही विशेष गिरदावरी का ऐलान किया है। भाखड़ा बांध से छोड़े गए पानी के कारण सतलुज नदी में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए कैप्टन सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पानी घटने के बाद जल्द ही विशेष गिरदावरी की जाएगी तथा पीडि़त किसानों को पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। पिछले 72 घंटों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी और इससे काफी नुकसान हुआ है। लोगों को आफत झेलनी पड़ रही है।  सीएम ने लुधियाना जिला में लगातार बारिश से एक मकान की छत गिरने के कारण हुई तीन लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया। कैप्टन ने चंडीगढ़ से रूपनगर सड़क मार्ग से जाते समय वहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का हाल देखा और स्थानीय लोगों को उनकी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App