बाढ़ में फंसे व्यक्ति की बचाई जान

By: Aug 9th, 2019 12:16 am

आनी । आनी दमकल विभाग की आनी स्थित चौकी के कर्मचारियों ने बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित वाहर निकालाकर साहस का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार रमेश ठाकुर नामक एक व्यक्ति तपतपाती गर्मी से राहत पाने को आनी बस अड्डे के पीछे से गुजरती जलोड़ी खड्ड में उतरा था और नदी की ठंडी-ठंडी हवा लेने के लिए पत्थर पर बैठ गया, इसी बीच नदी में अचानक बाढ़ आ गई और रमेश बाढ़ के बीचोबीच फंस गया। इस बात का पता जब दमकल विभाग के कर्मचारियों को चला तो वे फोरन सीढ़ी लेकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने दमकल चौकी आनी के प्रभारी एसपी बिष्ट की अगवाई में बचाव कार्य शुरू किया और अपने साहस का परिचय देते हुएए बाढ़ में उतर  सीढ़ी लगाई और बाढ़ में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App