बिलासपुर में नाबालिग से दुराचार की शिकायत

By: Aug 31st, 2019 12:01 am

बिलासपुर – महिला थाना बिलासपुर में एक नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पोक्सो एक्ट में दर्ज हुए इस मामले में नाबालिग ने अपने ही दूर के रिश्तेदार पर जबरन उसके साथ दुराचार करने की शिकायत करवाई है। वहीं, पुलिस ने भी नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया है कि एक दिन वह अपने खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान उसका रिश्तेदार आया और उसके साथ जबरन दुराचार किया। बाद में उसे डराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुय कर दी है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर साक्षी वर्मा कार्तिकेन ने इसकी पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App