भजवाणी में मकान की दीवार गिरी

By: Aug 25th, 2019 12:02 am

घुमारवीं। पंचायत औहर के भजवाणी गांव में अचानक एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार का मलबा गिरने से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इससे बुजुर्ग का पांव फैक्चर तथा सिर पर चोटें आई है। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर महिला का उपचार किया गया। पंचायत प्रधान कमला संधू  व इलाके के लोगों ने प्रशासन से अति निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले बुजुर्ग महिला की मदद करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App