भडि़यांकोठी का करियां से टूटा संपर्क

By: Aug 18th, 2019 12:15 am

रावी में आई बाढ़ ने मचाया कहर, 15 लोगों की जान पर बन आई

चंबा –शहर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत भडि़यांकोठी को करियां से जोड़ने वाला मार्ग शनिवार को रावी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गया। मार्ग के बह जाने से आवाजाही कर रहे करीब 15 व्यक्यिों की जान पर बन आई। लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसी बीच उपायुक्त विवेक भाटिया व एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा भी मौके पर पहंुच गए। जानकारी के अनुसार करियां को भडि़यांकोठी से जोड़ने वाला मार्ग शनिवार को भारी बारिश के चलते रावी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बह गई, जिससे सड़क के दूसरे किनारे कुछ लोग फंस गए। लोगों के फंसे होने की सूचना तुरंत जिला प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही उपायुक्त चंबा और एसडीएम चंबा मौके पर पहुंचे। और बचाव कार्य का जायजा लिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। उधर, उपमंडलाधिकारी चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वयं मौके पर गई थी। और दमकल विभाग की टीम ने फंसे हुए सभी लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App