भरील में गिरा स्लेटपोश मकान बाल-बाल बचा अंदर सोया परिवार

By: Aug 21st, 2019 12:18 am

जवाली -उपमंडल कोटला के अंतर्गत पंचायत सोलदा के भरील गांव में मंगलवार सुबह स्लेटपोश कच्चा मकान गिर गया, जिसके चलते सारा परिवार बेघर हो गया। यमुना देवी ने बताया कि वह अपने पोतों के साथ सोई हुई थी कि सुबह चार बजे अचानक जोरदार आवाज आई। बाहर आकर देखा तो मकान गिरने के कगार पर था। यमुना देवी ने तुरंत अपने पोतों को बाहर निकाला नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।  पंचायत के पूर्व प्रधान विजय कुमार व दिनेश सिंह इत्यादि ने प्रशासन से मांग की है कि पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।  इस बारे में एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवा दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App