भाजपा का सदस्यता अभियान

By: Aug 19th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – जिस दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाई थी, उसी दिन रात भर तक एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने एक ही दिन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। इस से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस फैसले का स्वागत देश की जनता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद और चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा व शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद फार्मिला, शिंगारा सिंह, प्रिंस बंधुला, मनु सिंह भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App