भारत के इतिहास पर अलख

By: Aug 16th, 2019 12:20 am

बिलासपुर। बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता  बजरंग दल के प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने मुख्यवक्ता के रूप में शिरकत की। तुषार डोगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत का केवल एक भू-भाग आजाद हुआ था, लेकिन 14 अगस्त की रात को भारत का एक नया उदय हुआ था। यह एक वास्तविक सच्चाई है। भारत माता के एक टुकड़े से पाकिस्तान बना और दूसरा भाग भारत रहा। इस मौके पर विहिप के नगर मंत्री संजीव ढिल्लों, उपाध्यक्ष राजेंद्र गौतम, मनोज, हरीश, भारती व भावना सहित अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App