भूड में बाग लगाओ अभियान में एकजुट हुए 500 किसान

By: Aug 24th, 2019 12:02 am

रायपुररानी – उद्यान विभाग हरियाणा के तत्वाधान में बागवानी मिशन के अंतर्गत रायपुररानी के गांव भूड में जिला स्तरीय बाग लगाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी भी काफी संख्या में रही। हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन डा. रमेश यादव ने किसानों को कृषि संबंधित नई जानकारियों प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी डा. अशोक कुमार कौशिक ने की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन, उच्च किस्म की सब्जियों का उत्पादन व मशरूम की खेती बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर बागवानी की नई किस्मों की खेती करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उद्यान विभाग से सुधीर यादवए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. राजेश लाठर, उद्यान अधिकारी पिंजौर से डा. वीरेंद्र पूनिया, जिला उद्यान सलाहाकार डा. अशोक श्योकंद तथा उद्यान विकास अधिकारी कपिल ने भी किसानों को फसलों से जुड़ी विशेष जानकारियां दी। इस अवसर पर कार्यस्थल पर ही मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App