भूत-प्रेतों पर टूट पड़ी मां नव दुर्गा

By: Aug 31st, 2019 12:20 am

बनोगी के पटाहरा में हूम पर्व का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

सैंज –बनोगी कोठी की मां नव दुर्गा भूत प्रेतों को भगाने के लिए हूम पर्व की बेला पर आधी रात को रथ में विराजमान होकर मंदिर से बाहर निकली तो हर कोई माता की शक्ति के साक्षी बने। लोगों ने हूम पर्व पर कई फुट लंबी मशालें जलाई तो माता ने अपनी शक्ति से भूत प्रेतों को खदेड़ा। हालांकि देवी-देवताओं ने उस सत्युग में भूत प्रेतों का खात्मा किया है। लेकिन परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है।  सैंज घाटी के पटाहरा गांव में गुरुवार की आधी रात को देवी दुर्गा मां आसुरी शक्तियों पर भारी पड़ी। काले जादू टोने व आसुरी शक्तियों से प्रभावित लोगों को भी इस मौके पर देवी के मंदिर प्रांगण में लाया गया। जैसे ही मां दुर्गा का रथ मंदिर से बाहर निकला तो सैकड़ों हारियानों मशाले खड़ी की और सैकड़ों लोगों ने मां नव दुर्गा के दर्शन किए और दुख बीमारी दूर करने और सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देवी के गुर के माध्यम से दैवीय शक्तियों से कई बीमारियों से स्वस्थ किया। गौर रहे कि हूम पर्व के सात दिन पहले से ही भगवती के प्रमुख कारकूनों ने उपवास रखा होता है। आदि काल से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार मुख्य कारकूनों को बाल आदि काटना व शेव करना इस दौरान बर्जित होता है और जमीन पर आसन लगाकर ही सोना पड़ता है। इलाके में नान बैज भोजन  पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ था। भगवती नव  दुर्गा कमेटी के प्रधान चमन राणा,  देवी दुर्गा के कारदार किशन चंद, गुर ढोलेराम, धामी रोशन लाल शर्मा, पुजारी लीलाधर शर्मा, भंडारी हरफी राम,  पुंडरीक ऋ षि के गुर किशोरी लाल ठाकुर,  कारदार लोतम राम,पालसरा भागीरथ, मोहन पालसरा, विद्या पालसरा, दुर्गा दास, सेसराम, नरोत्तम, झावेराम, विनोद ठाकुर आदि ने बताया है कि देवी मां के इस हूम पर्व में बड़ी संख्या में लोगों ने देवी दुर्गा के दर्शन किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App