मंडी में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने फहराया तिरंगा

सेरी मंच पर धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस

मंडी-देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर  मंडी के सेरी मंच पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मंडी के सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के बच्चों की एनसीसी, स्काउट्स व गाइड्स एवं एनएसएस की टुकडि़यों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मौके उन्होंने सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समारोह में मार्चपास्ट में शामिल टुकडि़यों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले, गोविंद सिंह ठाकुर ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए समारोह में आयोजित मार्च पास्ट में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश के साथ बच्चियों की टुकड़ी शामिल हुई। इस अवसर पर समारोह में सांसद राम स्वरूप शर्मा, मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जिला परिषद की अध्यक्ष सरला ठाकुर, नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, उपायुक्त ऋ ग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर एवं कन्हैया लाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी सं या में जिलावासी उपस्थित थे।

जल्द शुरू होगी जल परिवहन सुविधा

वन एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकासात्मक सोच के अनुरूप ही प्रदेश में जलमार्गों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। पहले चरण में तत्तापानी से कोलडैम तक के क्षेत्र को जल परिवहन एवं पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसे इसी साल शुरू किया जाएगा।

ढांगसीधार में 200 बीघा पर ईको पार्क

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की कार्य योजना तैयार की है। मंडी नगर के ढांगसीधार में भी करीब 200 बीघा भूमि पर एक ईको पार्क बनाया जा रहा है।  मंडी जिले में पर्यटन विकास के लिए करीब 51 करोड़ रुपए की योजनाओं पर काम चल रहा है। कैपिंग साईट््स विकसित करने, ट्रैकिंग रूट के सुधार के साथ साथ पर्यटकों के लिए रूकने के अच्छे इंतजाम करने व पार्कों इत्यादि के विकास पर 26.72 करोड़ रुपए खर्चे जा रहे हैं।  

सरकारी कर्मचारियों को सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन मंत्री ने सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, को सम्मानित किया गया। जिसमें उप निरीक्षक श्याम लाल को गायों को बचाने में सराहनीय कार्य करने, सहायक उपनिरीक्षक शेर सिंह व मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह को अन्वेषण व खोज कार्य, मुख्य आरक्षी अच्छर सिंह को शिकायत पत्रों व ई-समाधान में शिकयतों के समयबद्ध निपटारे के लिए किए गए कार्यों, राकेश कुमार मुख्य आरक्षी को यातायात डियूटी में सराहनीय कार्यों के लिए स मानित किया गया। सप्रेम अभियान के दौरान अधिकतम मतदाता पंजीकरण करने के लिए करसोग के स्यांज बगड़ा के बीएलओ मोती राम, नाचन के बल्हरी की बीएलओ रीना कुमारी, और बल्ह के समलोन के बीएलओ नरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्लाटून कमांडर पदम सिंह व प्लाटून कमांडर नागेश्वर को 14 अगस्त, 2018 को भारी बारिश के कारण बल्ह घाटी में आई बाढ़ में लोगों की मदद करने और गृह रक्षक भूप सिंह को यातायात नियंत्रण में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।