मंदी के बाद फल मंडियों में सेब ने पकड़ी रफ्तार

By: Aug 22nd, 2019 12:19 am

नौहराधार –फल मंडियों में सेब के भाव में उछाल आना शुरू हो गया है। इस समय सेब का भाव 1800 रुपए रहा, जबकि पिछले सप्ताह यह सेब 1200 से 1400 रुपए चल रहा था। बीते एक सप्ताह से ही सेब के भाव 50 से 100 रुपए का उछाल आना शुरू हो गया है। बीते सप्ताह की तुलना में सेब के भाव 500 रुपए से अधिक का उछाल आया है। एकाएक भारी गिरावट आने से बागबानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब तक के हिसाब से 2200 से अधिक बिक रहा था, वहीं सेब एक सप्ताह पहले गड के हिसाब से 1200 से 1400 रुपए पेटी बिक रही है। सेब भाव में आई यह गिरावट बागबानों के गले नहीं उतर रही थी। ऐसे में दामों में गिरावट आने से बागबान में निराशा थी। तीन हजार रुपए तक बिकने वाला सेब की कीमत थोड़ा उछाल आने से मंगलवार व बुधवार को सोलन, शिमला व सिरमौर की मुख्य फल मंडी सोलन में स्पर, रॉयल 1200 से 1800 रुपए बिक रहा है। इस बार सेब पहली बार फल मंडियों में काफी कम सेब का आकार आ रहा है। आढ़तियों की मानें तो 100 पेटियों का एक लोट में एक मीडियम दो या तीन स्मोल और बहुत कम पेटी एक्स्ट्रा स्मोल पहुंच रही है। दर में छोटे और बड़े सेब को अलग कर भाव दिया जाता है, जबकि गड़ में छोटे और बड़े सेब का एक भाव मंडी में लगाया जाता है। पिछले सप्ताह सोलन फल मंडी में 10 लाख से ज्यादा बॉक्स पहुंचे। अभी जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब मार्केट में उतरना बाकी है। वहीं दूसरी ओर नाशपाती के रिकार्ड उत्पादन ने इस बार बागबानों को कमाई कम और परेशानी ज्यादा दी है। मार्केट में खरीददारों व कीमतों को तरस रही नाशपाती पानी के भाव बिकने को बेबस है। लिहाजा नाशपाती की बेहतर फसल के बाद जो बागबान अच्छे दामों के अरमान लिए खुश हो रहे थे मगर कम भाव से किसान मायूस हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App