मच्छयाल में बनेगा सुंदरघाट 

By: Aug 25th, 2019 12:23 am

शनि मंदिर मेले के शुभारंभ अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा के उद्गार

जोगिंद्रनगर -सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मच्छयाल को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। रामस्वरूप शर्मा शनिवार को जोगिंद्रनगर के मच्छयाल में तीन दिवसीय शनि मंदिर मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मच्छयाल इस क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है तथा यहां पर लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को जहां सुंदर घाट का निर्माण किया जाएगा, वहीं अन्य विकास कार्यों को भी समयबद्ध पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मच्छयाल में लंबित पड़े सभी विकास कार्यों को आगामी एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने पारंपरिक तरीके से टमक बजाकर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष चुनी लाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेला आयोजन एवं मंदिर इतिहास बारे विस्तृत जानकारी रखी। इस अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भागीरथ जम्वाल, शांतिघाट समिति के अध्यक्ष चुनी लाल शर्मा, सचिव दुनी चंद, कोषाध्यक्ष रूप लाल, प्रबंध रमेश शर्मा, सदस्य अमर सिंह ठाकुर, कर्मचंद ठाकुर, धर्मवीर, जरनैल सिंह, चंद्रपाल, प्रेम सिंह सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता अनिल शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App