मजदूर हड़ताल पर, बागबान सड़कों पर

ढली फल मंडी में विवाद तेज, मजदूरों  की हड़ताल के चलते दोपहर तक नहीं हो पाई सेब की खरीद-फरोख्त

शिमला –शिमला के ढली स्थित फल मंडी में शनिवार को मजदूर हड़ताल पर रहे। मजूदरों की हड़ताल के चलते फल मड़ी में दोपहर तक फलों की खरीद-फरोख्त का नहीं हो पाई। मजदूरों  की हड़ताल के चलते फल मंडी में कोई भी काम नहीं हो पाया। दोपहर तक बागवानों के लाखों रुपये का सेब भी नहीं बिक पाया। ऐसे में नुकसान होता देख सेब बेचने आए बागवान भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने बीच सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बागवानों ने ढ़ली-संजौली मार्ग पर चक्का जाम  कर दिया और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बागवानों का आरोप था  कि मजदूरों की हड़ताल के चलते उनका भारी नुकसान हुआ है। हुआ यू कि ढली भटाकुफर फल मडी में बीते शुक्रवार रात को सेब से भरा एक ट्राला अनियत्रित हो गया। ट्राले के अनियत्रित होने से यह टैन्ट में घुस गया। ट्राले की चपेट में आने से मजदूरों को भी चोटें आई है। इसकों लेकर मजदूरों ने बीतें शुक्रवार कोे फल मडी में कामकाज ठप्प कर दिया। मजदूरों के कामकाज ठप्प करने से फल मडी में शुक्रवार रात को सेब की पेटियों की लोडिग नहीं हो पाई। लोडिंग प्रभावित रहने और मजदूरों के कार्य न करने से फल मडी में शनिवार को दोपहर तक सेब की खरीद फरोख्त नहीं हो पाई। मजदूरों ने इसकों लेकर अपना रोष जताया। वहीं सेब न बिकने पर बागवान भी सड़क पर उतर आए। विवाद के  चलते फल मडी मे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एपीएमसी व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शातं हो पाया। फल मंडी में दोपहर के समय सेब बॉक्स की लोडिंग का कार्य आरंभ हो पाया। जबकि सेब की खरीद फरोख्त का कार्य  शाम के समय ही आरंभ हो पाया।