मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने घेरी कांग्रेस, धारा-370 हटाने पर क्यों परेशान।

By: Aug 20th, 2019 5:22 pm

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह सदस्यता अभियान के तहत दो माह से देशभर के विभिन्न हिस्सों के प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल में आकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बर्बाद करने का ही काम किया। यहां तक कि सैन्य साजोसामान की खरीद में भी गड़बड़ी की। मोदी- शाह ने कश्मीर से 370 हटाई, तो भी कांग्रेस परेशान है। पहले कांग्रेस यह बताए जब कश्मीर का विलय हुआ, तब 370 की शर्त नहीं थी, तो बाद में कहां से आई। जब कबायलियों को भारतीय सेना खदेड़ रही थी और पूरा कश्मीर भारत के पास होता तो क्यों युद्ध विराम नेहरू ने करवाया। इतने वर्षों से 370 की आड़ में कुछ नेताओं ने अपने घर भरे और वहां की आम जनता को दरकिनार कर दिया। कई वर्षों की लड़ाई मोदी और शाह ने 48 घंटे में खत्म कर दी। अब बात पीओके को लेकर होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के मोदी के महा अभियान में हर भारतीय को जोड़ा जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App