महाकाल में हजारों भक्त नतमस्तक

By: Aug 18th, 2019 12:15 am

महाकालेश्वर मंदिर में पहले शनिवार को बारिश से श्रद्धालुओं के आगमन में आई कमी, सुबह चार बजे खुले कपाट

बैजनाथ -विख्यात महाकालेश्वर मंदिर महाकाल  में भाद्रपद माह  के पहले शनिवार को भारी बारिश ने भक्तों के कदम रोक दिए। पहले शनिवार को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण भक्तों के आगमन में कमी    जरूर आई बावजूद उसके भी आज हजारों भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थापित शनि शिला पर तेल मास की दाल तिल व काले वस्त्र अर्पित किय। साथ में शानिदेव बाबा महाकाल व माता के दर्शन कर पुण्य प्राप्ति की। सुबह चार बजे से मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया, जो रुक रुक कर होती बारिश में भी जारी रहा। आज से ही भाद्रपद माह के शनिवार मेले शुरू हुए हैं। इस बार कुल पांच शनिवार के मेले होंगे। शनिवार को मूसलाधार बारिश के बावजूद मंदिर में  हजारों श्रद्धालुओं ने शनि भगवान के दर्शन किए। उज्जैन के बाद महाकाल का मंदिर देश का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। यहां पर शनि भगवान के मंदिर के साथ एक शनि शिला भी स्थापित है, जहां लोग तेल  काले तिल मास की दाल और काला कपड़ा चढ़ाते है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहों की शांति होती है और भगवान शनि प्रसन्न होते है। इस मंदिर में  हिमाचल ही नहीं, अपितु देश के अन्य राज्यों से भी लोग माथा टेकने आते है। यह क्रम अब पूरा साल ही जारी रहता है। शनिवार को भक्तों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सेंकडों ने प्रशाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशाशन द्वारा भी भक्तों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App