महिला जो चाहे वह कर लेती है

By: Aug 17th, 2019 12:06 am

देश के स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर अदाकारा कीर्ति कुल्हारी द्वारा महिलाओं को एक मजबूत और उत्साहजनक संदेश भेजा गया है और एक्ट्रेस का साथ ही मानना है कि महिलाएं शक्तिशाली, अति मजबूत होती हैं और वास्तव में वह अपने जीवन में जो चाहती है वे कर लेती हैं। कीर्ति द्वारा आगे कहा गया कि लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, बात जब महिलाओं की आती है तो सशक्तीकरण एक गलत शब्द होता है, क्योंकि सशक्तीकरण उसका किया जाता है, जो कि कमजोर हो। वहीं जब आप सशक्तीकरण के विचार को आगे बढ़ाते हैं, तो दूसरी तरफ महिलाओं को भी यह महसूस करवाते हैं कि आप कमजोर हो और आपको सशक्तीकरण की जरूरत भी है। जबकि मैं बिलकुल ऐसा नहीं मानती हूँ और मेरे मानना है कि महिलाएं काफी शक्तिशाली भी होती हैं। एक्ट्रेस कीर्ति ने यह भी माना कि महिलाओं को अंदर से सशक्त महसूस करना चाहिए, नहीं तो बदलाव नहीं आ सकेगा और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं समझती हूं कि उन्हें ऐसा महसूस करना चाहिए कि वे शक्तिशाली हैं और वे सबकुछ कर सकती हैं, जो कि वे अपने जीवन में पाना चाहती है। बता दें कि कल कीर्ति की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है, जिसमे वे कि वे अक्षय कुमार के साथ काम कर रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App