महिला ने कैरोसिन छिड़क कर लगाई आग

By: Aug 13th, 2019 12:12 am

गंभीर हालत में हमीरपुर से टांडा रैफर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

सुजानपुर- उपमंडल सुजानपुर के तहत एक महिला ने कैरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला बुरी तरह झुलस गई। शरीर का 50 फीसदी भाग आग से झुलस गया है। गंभीर हालत में महिला को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से इसे मेडिकल कालेज हमीरपुर रैफर किया गया। हमीरपुर से महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज टांडा रैफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंचायत खनोली के तहत आते गांव महेशक्वाल की मनीता कुमारी (32) पत्नी प्रवीण कुमार ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे प्रातः सुजानपुर अस्पताल लाया गया। अग्नि पीडि़ता को प्रथम उपचार दिया गया, परंतु शरीर का आधे से ज्यादा का हिस्सा जल जाने के कारण नाजुक हालत देखते हुए उसे हमीरपुर मेडिकल कालेज रैफर किया गया। वहां से इसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। पीडि़ता के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां व एक लड़का है। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद को आग लगाने की बात कबूली है। उसने कहा कि वह अपनी जिंदगी से तंग है तथा जीना नहीं चाहती। प्रत्यक्षदर्शी पीडि़ता की देवरानी के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे के करीब उनके कमरे में आग लगी थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंची, तो मनीता कुमारी को आग लगी थी तथा उसका पति आग को बुझा रहा था। पीडि़ता को जल्द सुजानपुर अस्पताल लाया गया, परंतु आग बुझाते-बुझाते पीडि़ता के पति के हाथ व पांव भी आग की चपेट में आ गए। इससे वह भी घायल हो गया। डाक्टरों के अनुसार आग लग जाने से झुलसी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके चलते उसे प्रथम उपचार देने के बाद टांडा रैफर किया गया है। पुलिस एएस आई राकेश कुमार ने कहा कि सोमवार को सुबह सात बजे सिविल अस्पताल सुजानपुर से घटना संबंधित सूचना थाना पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। उन्होंने बताया कि पीडि़ता ने आग लगाने का कोई कारण नहीं बताया है। उसने खुद आग लगाई है यह उसने कहा है। उसकी देवरानी के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App