महिला मंडल मझेवली की बैठक संपन्न

By: Aug 16th, 2019 12:12 am

रामपुर बुशहर।  महिला मंडल मझेवली की बैठक मंडल की वरिष्ठ सदस्य सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इंदू बाला चौहान को एक बार फिर से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं लक्ष्मी मेहता को सचिव, फूला देवी द्रैक को उपाध्यक्ष और शशि कला नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चंपा देवी, मंगला ठाकुर, विमला देवी जेल्टा, शांति देवी हस्टा, नीमा देवी, हीरा देवी, मणी देवी, नीलमा देवी और मीना देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App