मायानगरी में छाया डीएचडी का विजेता

By: Aug 24th, 2019 12:06 am

सोलन के रहने वाले हैं 2015 के विनर मोहित कटोच

सोलन – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित प्रसिद्ध इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ के विजेता रहे सोलन जिला से संबंध रखने वाले मोहित कटोच इन दिनों मायानगरी मुंबई में बतौर कोरियोग्राफर काम कर रहे हैं व जाने माने कलाकारों के साथ कदम थिरका रहे हैं। मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित मेगा इवेंट डीएचडी-2015 में जीत हासिल कर मायानगरी में इवेंट के जरिए फ्री प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद मोहित ने अपने सपनों को पूर्ण किया है। उन्हें प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेंस लुइंस की डांस अकादमी से फ्री प्रशिक्षण का अवसर मिला। मोहित ने अपने नृत्य के जरिए देशभर में अपनी पहचान बनाई है व देश के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुती दी है। मोहित कटोच ने बताया कि वे मुंबई में बतौर कोरियोग्राफर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे कोरियो प्रोजेक्ट के नाम से अकादमी का संचालन कर रहे हैं। मोहित ने बताया कि वह रोजना सात से आठ घंटे प्रेक्टिस करते हैं व हर तरह का डांस फोर्म करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, अपने परिजनों, अपनी गुरु शीतल व जॉनी को देते हैं। मोहित ने कहा कि वे ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप का आभार व्यक्त करते हैं, जो प्रदेश के कलाकारों को कला का प्रदर्शन कर उचित मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के प्रयासों के कारण आज प्रदेश के कलाकार देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कत्थक नृत्यांगना आस्था ओझा संग कर रहे काम

कत्थक नृत्यांगना मुंबई की आस्था ओझा के साथ मायानगरी मुंबई में अकादमी का संचालन कर रहे हैं। मोहित कई शार्ट फिल्म, एल्बम सांग में काम कर चुके हैं।

हार्ट-टू-सोल प्रतियोगिता में लगातार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

मोहित ने बताया कि मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता हार्ट-टू-सोल द्वारा उन्हें लगातार तीन सालों से उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ंदिव्य हिमाचल’ का उनके सपनों को सच करने में अहम योगदान हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ‘दिव्य हिमाचल’ का डांस हिमाचल डांस सीजन-7 का ऑडिशन आगामी 30 अगस्त को चंबा से किया जाएगा। जोकि 12 सितंबर तक चलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App