मुस्कान के गाने ने लूटी वाहवाही

By: Aug 22nd, 2019 12:12 am

कंडाघाट में अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान,12 स्कूलों के 150 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कंडाघाट –दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बुधवार को राज्य स्तरीय 20वीं अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएड कालेज सोलन के प्रिंसीपल प्रेम पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि दयानंद आदर्श विद्यालय की प्रिंसीपल सुमन सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 12 स्कूलों के 150 बच्चों ने भाग लिया। जिला भर से आए स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग नैतिक गीत प्रस्तुत किए। स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता को चार वर्गों में आयोजित किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में समूह गान व एकल गान जबकि वरिष्ठ वर्ग में भी समूह गान व एकल गान करवाया गया। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट की प्रिंसीपल सुमन सूद ने बताया कि स्कूल में आयोजित इस राज्य स्तरीय अणुव्रत नैतिक गीत गायन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंग। यह प्रतियोगिता बेंगलुरू में आयोजित की जाएगी। वहीं एकल गायन वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट की मुस्कान, दूसरे स्थान पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ की शरणजीत कौर व तीसरे स्थान पर शमरोड स्कूल के कमल किशोर रहे। एकल गायन में कनिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर बीएम जैन पब्लिक स्कूल नालागढ़ निहारिका, दूसरे स्थान पर सामवेद गुरुकुल स्कूल नालागढ़ के आशुतोष व तीसरे स्थान पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के हार्दिकर रहे। समूहगान प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़, दूसरे स्थान पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंडाघाट, व तीसरे स्थान पर दयानंद आदर्श विद्यालय  कंडाघाट रहा। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान अल्पाइन स्कूल नालागढ़, दूसरे पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट व तीसरे स्थान पर सामवेद गुरुकुल नालागढ़ रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App