यमुनानगर में बाढ़ की स्थिति

By: Aug 19th, 2019 12:02 am

यमुनानगर – यमुनानगर में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश और ऊपरी हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यमुना का जलस्तर हथनीकुंड बैराज पर चार बजे 7.87 लाख क्युसेक है और इसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 1978 में यहां जलस्तर 7.44 लाख क्युसेक हो गया था। प्रशासन ने यमुना से लगते सभी गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है तथा गांव खाली कराना शुरू कर दिया है।  यमुनानगर शहर में बाढ़ जैसी स्थिति है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App