यादें ताजा कर गए कपूर

ओडिशा विधानसभा की टीम ने भी देखी सदन की कार्यवाही

शिमला – कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा सांसद किशन कपूर अपनी पुरानी यादें ताजा कर गए। गुरुवार को वह विधानसभा पहुंचे और यहां अतिथि दीर्घा में बैठ कर सदन कर कार्यवाही देखते रहे। पूर्व मंत्री होने के नाते सांसद कपूर की निगाहें सत्तापक्ष की ओर दौड़ रही थीं। यहां पहुंचे पर विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने उनका स्वागत भी किया। उनके साथ मंडी संसदीय सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। गुरुवार को ही प्रदेश विधानसभा में ओडिशा विधानसभा की टीम भी पहुंची। मानसून सत्र के दौरान सदन में चल रही कार्यवाही को भी देखी। इस अवसर पर ओडिशा विधान सभा के स्पीकर सुरजया नारायण पात्रों, नेता प्रतिपक्ष  प्रदीप कुमार नायक,  विक्त्रम केसरी अरूखा संसदीय कार्य मंत्री, तुषार कांती बेहरा राज्य मंत्री, प्रमिला मलिक मुख्य सचेतक, विधायक भारती कांडी, तारा प्रसाद बाहिनिपति व सुभाष चंद्र पानीग्राही  विधायक दशरथी सतपथी सचिव उड़ीसा विधानसभा सहित उड़ीसा विधानसभा के अन्य अधिकारी भी सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे।