युवती को ब्लैकमेल करने वाला धरा

By: Aug 6th, 2019 12:25 am

आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने की दे रहा था धमकी

हमीरपुर – लड़की को ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने वाले युवक को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरोपी जिला कांगड़ा का निवासी है। लड़की ने ही इस बारे में शिकायत महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से चेन्नई में था। इस कारण वह पुलिस की पहुंच से दूर था। चेन्नई से ही वह लगातार लड़की को परेशान कर रहा था। किसी कार्यक्रम के चलते वह घर आया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला का अशोक कुमार एक लड़की को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए लगातार दवाब डाल रहा था। दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसी का फायदा उठाकर युवक ने लड़की के कुछ आपत्तिजनक फोटोग्राफ ले लिए। वह इन फोटोग्राफ को ऑनलाइन वायरल करने की युवती को धमकी दे रहा था। इसके साथ ही फोटो को लड़की के परिजनों को भेजने की भी धमकी दी जा रही थी। इसकी एवज में लड़की पर संबंध बनाने के लिए दवाब डाल रहा था। युवक ऐसा न करने पर मरने की भी धमकी दे रहा था। तंग आकर लड़की ने शिकायत 24 जुलाई, 2019 को महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवा दी। उस दौरान युवक चेन्नई में था। किसी कार्यक्रम के चलते युवक चेन्नई से अपने घर आया। इस दौरान पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने इसकी पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App